गोवा में लैराई यात्रा में भगदड़, छह लोगों की मौत, 50 श्रद्धालु घायल…..

उत्तरी गोवा के शिरगांव में शनिवार सुबह एक धार्मिक यात्रा के दौरान मची भगदड़ में करीब छह लोगों की मौत और करीब 50 लोग घायल हो गए हैं। हादसा श्री लैराई जात्रा के दौरान हुआ है। इस लौराई यात्रा में हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं।हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए सीएम प्रमोद सावंत घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने हादसे को लेकर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है और घटना पर दुख जताया है।हादसे की जानकारी देते हुए उत्तरी गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने बताया कि गोवा के शिरगांव में लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई और 45 से अधिक घायल हो गए। घायलों के उपचार के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।
