पाकिस्तान के एंबेसडर का बोरिया बिस्तर पैक, 6 ट्रकों से अटारी बॉर्डर पहुंचा एंबेसी का सामान

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन काफी बढ़ गई है। इसे लेकर भारत ने पाकिस्तान नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया और दिल्ली में मौजूद पाकिस्तानी एबेंसी में कर्मियों की संख्या कम करने का फैसला लिया।इसी क्रम में पाकिस्तान के एंबेसडर का बोरिया बिस्तर पैक हो गया। एंबेसी का सामान 6 ट्रकों में लदकर अटारी बॉर्डर पहुंच गया है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के एंबेसडर को देश छोड़ने के आदेश दिए। अब पाकिस्तानी एंबेसी का सामान अटारी बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान भेजा जा रहा है। 6 ट्रकों में एंबेसी का सामान लदकर दिल्ली से अटारी बॉर्डर पहुंच गया है। इसे लेकर तस्वीरें भी सामने आई हैं।
