इंडोनेशिया में 5.4 तीव्रता का आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार रात इंडोनेशिया में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इलाके में लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के कोटामोबागु से दक्षिण-पूर्व में स्थित था।यह झटका भारतीय समयानुसार रात 11:50 बजे दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को ही, जापान के टोक्यो शहर के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। हालांकि, दोनों देशों में अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
भारत में भी महसूस हुए झटके इससे पहले शनिवार, 19 अप्रैल 2025, दोपहर करीब 12:20 बजे, कश्मीर घाटी में अचानक धरती कांप उठी। लोग अपने घरों, दफ्तरों और बाजारों में रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे, तभी एक जोरदार भूकंप ने सबको चौंका दिया। रिक्टर स्केल पर 5.9 की तीव्रता वाला यह भूकंप अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में आया, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर सहित उत्तरी भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए।
