अमेरिका के पूर्व सैनिक ने को बेलीज में एक छोटे यात्री विमान को चाकू की नोंक पर हाईजैक कर लिया

अमेरिका के पूर्व सैनिक ने गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) को बेलीज में एक छोटे यात्री विमान को चाकू की नोंक पर हाईजैक कर लिया। प्लेन हाईजैक के बाद आसमान में लगभग 2 घंटे तक चक्कर काटता रहा।

हमलावर को गोली मारने वाले यात्री की ही हालत गंभीर

बेलीज के पुलिस आयुक्त चेस्टर विलियम्स के मुताबिक आरोपी टेलर ने विमान के हवा में होने के दौरान चाकू निकाल कर दो यात्रियों और एक पायलट पर हमला किया। उसकी डिमांड थी कि पायलट उसे देश से बाहर ले जाएं। इसी दौरान जिस यात्री के पास लाइसेंसी बंदूक थी..उसने टेलर को गोली मार दी। गोली मारने वाले यात्री की ही हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक ट्रॉपिक एयर विमान में 14 यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। यह विमान मेक्सिको के साथ बेलीज की सीमा के पास एक छोटे से शहर कोरोजल से उड़ान भर रहा था और सैन पेड्रो की ओर जा रहा था, तभी हमलावर ने इसको हाईजैक किया।

मैक्सिको ले जाने की मांग कर रहा था हाईजैकर

रिपोर्ट के मुताबिक चाकू से लैस अमेरिकी नागरिक को दूसरे यात्री ने सीने में गोली मारी है। हाईजैकर की मांग थी कि उसे प्लेन में बैठा पायलट मैक्सिको ले जाए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि टेलर चाकू को विमान में कैसे ले जाने में कामयाब रहा। एक समय पर, टेलर ने ईंधन भरने के लिए विमान को लैंड भी करना चाहा था।

जिसके बाद विमान ने अपना रास्ता बदल लिया और करीब दो घंटे तक अनियमित उड़ान भरी, फिर आखिरकार पुलिस हेलीकॉप्टर की निगरानी में तटीय शहर लेडीविले में लैंड कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि बेलीज एयरपोर्ट कंसेशन कंपनी के बयान के मुताबिक घटना शुरू होने के तुरंत बाद, स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे पूर्ण आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]