राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सैंटा मारिया चर्च में पुर्तगाल के राष्ट्रीय कवि लुइस वाज डी कैमोज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को सैंटा मारिया चर्च में पुर्तगाल के राष्ट्रीय कवि लुइस वाज डी कैमोज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू ने पुर्तगाल के 16वीं सदी के वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण जेरोनिमोस का भी दौरा किया

सोशल मीडिया मंच एक्स पर राष्ट्रपति भवन ने लिखा,’राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सैंटा मारिया चर्च का दौरा किया और लुइस वाज डी कैमोज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही, उन्होंने पुर्तगाल के 16वीं सदी के वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण जेरोनिमोस का भी दौरा किया।’

राष्ट्रपति मुर्मू को प्रदान की गई लिस्बन शहर की ‘चाबी’

इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को पुर्तगाल के ऐतिहासिक कैमारा म्युनिसिपल डी लिस्बोआ (सिटी हॉल) में लिस्बन शहर की चाबी (की ऑफ ऑनर) प्रदान की गई। इस समारोह में लिस्बन के कई प्रतिष्ठित नागरिक भी शामिल हुए, जिनमें कूटनीतिक क्षेत्र के सदस्य और भारतीय एवं हिंद-पुर्तगाली समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]