संध्या जी के सौजन्य से करीब 200 लोगों को निःशुल्क शरबत वितरण स्थानीय लोगों ने की सराहना
संध्या जी के सौजन्य से करीब 200 लोगों को निःशुल्क शरबत वितरण
स्थानीय लोगों ने की सराहना

संवाददाता रितेश शर्मा
शक्तिनगर/सोनभद्र। दिन मंगलवार शहर में एक सराहनीय पहल के तहत समाजसेवी संध्या जी द्वारा लगभग 200 लोगों को निःशुल्क शरबत वितरित किया गया। गर्मी के इस मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य को स्थानीय लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, मजदूरों व आम नागरिकों को ठंडा व ताजगी से भरपूर शरबत वितरित किया गया। संध्या जी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य केवल लोगों को गर्मी से राहत देना ही नहीं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देना है। स्थानीय नागरिकों ने संध्या जी के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे नेक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।
