इंग्लैंड दौरे के लिए इस महीने होगा टीम इंडिया का ऐलान! क्या रोहित शर्मा बने रहेंगे टेस्ट कप्तान?

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। माना जा रहा है इस टूर के लिए टीम इंडिया का ऐलान मई के महीने में हो सकता है। न्यूजीलैंड के हाथों घर में शर्मसार होने और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली हार की वजह से इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है।पिछले कुछ समय में भारतीय टीम का प्रदर्शन क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में कुछ खास नहीं रहा है। खासतौर पर भारतीय बल्लेबाजी टेस्ट में सवालों के घेरे में रही है। रोहित शर्मा इंग्लैंड टूर पर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे या नहीं इस पर भी संशय बरकरार है।
मई में होगा टीम इंडिया का ऐलान

इंग्लैंड की धरती पर खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान मई में होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्रिकबज की खबर के मुताबिक, सिलेक्टर्स टीम की घोषणा मई में किसी भी समय कर सकते हैं। हालांकि, यह बात स्पष्ट नहीं है कि टीम का ऐलान आईपीएल 2025 के बीच में या फिर टूर्नामेंट का समापन होने के बाद किया जाएगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]