क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा थाना बांसी का अर्द्ध- वार्षिक निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक बांसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

दिनांक 19.03.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा थाना बांसी का अर्द्ध- वार्षिक निरीक्षण किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक बांसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में दिनांक 19.03.2025 को मंयक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी बांसी जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा थाना बांसी का अर्द्ध- वार्षिक निरीक्षण किया गया । थानाप्रांगण/बैरक/भोजनालय/महिलाहेल्पडेस्ककक्ष/थानाकार्यालय/सीसीटीएनएस कक्ष/ मालखाना /असलहाजात आदि का निरीक्षण किया गया । महोदय द्वारा थाना परिसर, बैरक की साफ-सफाई व थाने के विभिन्न अभिलेखों/ रजिस्टरों का गहनता से निरीक्षण किया गया एवम् अपूर्ण अभिलेखों/रजिस्टरों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा अपराधों पर नियंत्रण हेतु एवं रात्रि में पैदल गश्त व पिकेट ड्यूटी तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]