सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने वाली पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के 15 टुकड़े कर अंगों को सीमेंट से जमाया

मेरठ से सामने आया एक सन कर देने वाला मामला जिसमें सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी. प्यार का परवान ऐसा चढ़ा की अपने पति की हत्या करते वक्त इतना भी याद नहीं आया कि पति के साथ सात फेरे ली है
आरोपी महिला के माता-पिता ने बेटी के के फांसी की कर दी मांग
आरोपी महिला के पिता ने कहा दामाद नहीं हमने बेटा खोया
इस मामले में हत्या के बाद सौरभ के शव के कई टुकड़ों को काटकर सीमेंट से प्लास्टिक के ड्रम में जमा कर दिया गया. आरोपी मुस्कान और साहिल के साथ ही मामले में उनके परिवार की प्रतिक्रिया भी अब सामने आई है.
पुलिस ने बताया कि सौरभ के भाई बबलू ने 18 मार्च को हत्या का संदेह जताते हुए मुस्कान और साहिल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी

दो दिन पहले मुस्कान घर लौटी और अपनी माँ से गोलमोल तरीके से पति सौरभ की हत्या की बात बताई. बातचीत में असली सच्चाई सामने आ गई, जब उसके माँ-बाप ने प्यार से पूछा और पूरी घटना का खुलासा हो गया. दुखी माता-पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी.
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी शिनाख्त पर ही प्रेमी साहिल को भी पकड़ लिया. साथ ही, उस प्लास्टिक के ड्रम को भी बरामद कर लिया गया जिसमें सौरभ के अंगों को सीमेंट से जमाया गया था. पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया, ”जांच में पता चला है कि लंदन में एक बेकरी में काम करने वाले मर्चेंट नेवी का पूर्व कर्मचारी सौरभ 24 फरवरी को घर लौटा था. साल 2019 से रिलेशनशिप में रहे मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की योजना बनाई थी.”
अपर पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि चार मार्च को मुस्कान ने कथित तौर पर सौरभ के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया. उसके बाद मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. उसके बाद उन्होंने शौचालय में रेजर और चाकू का इस्तेमाल कर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिये.
पुलिस ने बताया, ”अगले दिन उन्होंने एक नीला प्लास्टिक ड्रम, सीमेंट और रेत खरीदा और ड्रम में सौरभ के शरीर के अंगों को छिपा दिया और उसमें सीमेंट-रेत का मिश्रण भर दिया. इसके बाद वे शिमला घूमने गए और 17 मार्च को वापस लौटे. शव और हत्या के हथियार उनके घर से बरामद किए गए.”
पुलिस ने कहा, “मुस्कान ने अपने पति को नशे में डालने के लिए दवा और उसे मारने के लिए हथियार खरीदे थे. शव को बैग में भरने के लिए शव को टुकड़े-टुकड़े किया गया था, लेकिन काम नहीं बनने पर उसे ड्रम में डालकर उसे सीमेंट से सील करके घर में ही रख दिया गया. हत्या से पहले मुस्कान ने अपनी छह साल की बेटी को उसकी दादी के घर भेज दिया था.”
इस बीच, मुस्कान की मां कविता और पिता प्रमोद रस्तोगी बेटी की करतूत पर शर्मिंदगी महसूस कर रहे है. उन्होंने कहा कि सौरभ ने मुस्कान के लिए अपनी नौकरी और परिवार दोनों छोड़ दिए थे, लेकिन मुस्कान ने उसी की जान ले ली. मुस्कान के पिता ने तो अपनी बेटी और उसके प्रेमी के लिए फांसी की मांग करते हुए कहा कि मुस्कान ने जीने का हक खो दिया है.
