दिल्ली में नहीं आए महिलाओं के खाते में 2500 रुपए, आतिशी हुईं हमलावर……

पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च को 2500 रुपये की पहली किस्त दी जाएगी. न केवल उन्होंने महिलाओं को पैसे नहीं दिए, बल्कि योजना के पैरामीटर भी जारी नहीं किए.पीएम मोदी ने महिलाओं को आश्वासन दिया था कि अपने फोन नंबर को अकाउंट से जोड़ लीजिए, ताकि जब 2500 आप सभी के अकाउंट में भेजे जाएं तो उसका मैसेज भी आप तक तुरंत पहुंच जाए, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.यहां तक उन्होंने यह भी नहीं बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कैसे और कब होगी? उन्होंने कल चार सदस्यीय समिति बनाई और सभी जानते हैं कि जब किसी चीज को दरकिनार करने की जरूरत होती है, तो उस पर विचार करने के लिए एक समिति बनाई जाती है. पीएम मोदी की गारंटी एक ‘जुमला’ निकली.
