विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा को 100 दिन में पेपरलेस करने का लिया फैसला,……

पिछले 10 सालों से दिल्ली विधानसभा का कामकाज पेपरलेस यानी पूरी तरह से डिजिटल करने के लिए लंबित प्रस्ताव जल्द पूरी होने वाली है. स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने 100 दिनों के भीतर इस पर प्रभावी अमल के निर्देश दिए हैं.उन्होंने पीएम मोदी के “वन इंडिया, वन एप्लिकेशन” की सोच को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सभी विधानसभाओं में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दिया जाना चाहिए.इस योजना को लेकर दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने संसदीय कार्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा में नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) को लागू करने पर चर्चा की. नेवा टीम का नेतृत्व अतिरिक्त सचिव एवं मिशन लीडर डॉ. सत्य प्रकाश ने किया. नेवा टीम ने एप्लिकेशन की प्रमुख विशेषताओं पर कहा कि NeVA एकीकृत डिजिटल मंच के रूप में कार्य करेगा, जो सभी विधायी कार्यों को पेपरलेस और डिजिटल रूप से पूरा करेगा.
