अब महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी पूरे पटना शहर की यातायात व्यवस्था…..

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि अब पूरे पटना शहर के यातायात का संचालन महिला पुलिसकर्मी करेंगी।सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यहां ”महिला दिवस एक नयी मिशाल- पटना ट्रैफिक की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ” कार्यक्रम में मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा की कि पूरे पटना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था महिला पुलिसकर्मियों द्वारा संचालित की जाएगी, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
