अमेरिकी जज ने कोविड के तथ्य छिपाने पर चीन को दोषी ठहराया…..

अमेरिका के एक जज ने चीन की सरकार को कोविड-19 महामारी की शुरुआत को लेकर तथ्यों को छिपाने, दुनिया को गुमराह करने और सुरक्षात्मक उपकरणों की जमाखोरी का दोषी ठहराया।मिसौरी के संघीय जज ने शुक्रवार को सुनाए गए फैसले में चीन पर 24 अरब डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाया है।इस फैसले के बाद मिसौरी के अधिकारी चीनी संपत्तियों को जब्त कर सकते हैं। महामारी के शुरुआती दिनों में अप्रैल 2020 में मिसौरी अटार्नी जनरल के कार्यालय द्वारा दायर मुकदमे में चीनी सरकार पर वायरस के प्रसार के बारे में जानकारी छिपाने और फिर दुनिया के बाकी हिस्सों से व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण या पीपीई की आपूर्ति में बाधा डालने का आरोप लगाया गया था।
