पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में की गयी अपराध गोष्ठी

अपराध गोष्ठी दिनांक 06-03-2025 जनपद सिद्धार्थनगर

◆पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में की गयी अपराध गोष्ठी ।
◆अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण एवं शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 06.03.2025 को पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में अपराध गोष्ठी किया गया । अपराध गोष्ठी की शुरुआत सैनिक सम्मलेन से हुआ । सर्वप्रथम पूर्व सैनिक सम्मलेन में उठे समस्याओं के समाधान के बारे में प्रतिसार निरीक्षक ने बताया तथा सम्मलेन में उपस्थित समस्त थानों से आये थानाध्यक्ष व कर्मचारीगण की समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आदेशित किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा आगामी त्यौहार होली, ईद-उल-फितर के दृष्टिगत कृत कार्यवाही की समीक्षा तथा शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, आपरेशन त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, डिजिटल वॉरियर बनाये जाने की कार्यवाही की समीक्षा, साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, आपरेशन कन्विक्शन के तहत चिह्नित अभियोगों की समीक्षा, सम्पत्ति व महिला उत्पीड़न सम्बन्धित पंजीकृत अभियोगों में कृत कार्यवाही, गुमशुदा/लापता व बरामदगी हेतु शेष बच्चो की बरामदगी के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही तथा लम्बित मुकदमों में एकत्रित साक्ष्य एवं गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने व गैगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही तथा बीपीओ द्वारा अंकित कराये गये बीट सूचना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा IGRS,CCTNS के सम्बन्ध में मुख्यालय द्वारा जारी रैकिंग की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा आई0जी0आर0एस0 प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आदि बिन्दुओ की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी अग्नि शमन, अभियोजन अधिकारी, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक प्रज्ञान शाखा, निरीक्षक रेडियो शाखा, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, आशुलिपिक पुलिस अधीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी यू0पी0-112, समस्त शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]