आरएसएस नेता भैयाजी जोशी का बहुत बड़ा बयान सामने आया……

भाषा विवाद के बीच आरएसएस नेता भैयाजी जोशी का बहुत बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई में रहने के लिए मराठी जानना जरुरी नहीं है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में मराठी को अनिवार्य कर दिया है।भैयाजी जोशी ने कहा कि मुंबई के हर हिस्से की अलग-अलग भाषा है। घाटकोपार इलाके की बात करे तो इसकी भाषा गुजाराती है। इस टिप्पणी को लेकर शिवसेना(यूबीटी) ने RSS और बीजेपी पर हमला बोला है। वो महाराष्ट्र के घाटकोपार में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे जहां उन्होंने ये बात कही। इसपर कांग्रेस ने भी कड़ी आलोचना की है।
