थाना खेतासराय पुलिस ने वर्ष 2024 से थाना खुटहन के मुकदमे में फरार चल रहे शातिर अन्तर जनपदीय गौ-तस्कर मो0 अलीम को देशी तमन्चा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

दिनांक-23.02.2025
थाना खेतासराय पुलिस ने वर्ष 2024 से थाना खुटहन के मुकदमे में फरार चल रहे शातिर अन्तर जनपदीय गौ-तस्कर मो0 अलीम को देशी तमन्चा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा मैनुद्दीनपुर से मुखबीर की सूचना पर अन्तरजनपदीय गौ तस्कर अभियुक्त मो0 अलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिसकी तलाशी पर कब्जे से नाजायज देशी कट्टा व 01 कारतसू .315 बोर का बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 44/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभि0 को मा0 न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त मो0 अलीम उपरोक्त के विरूद्ध जनपद व अन्य जनपदो में लगभग 1 दर्जन मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त मो0 अलीम थाना खुटहन में पंजीकृत मु0अ0सं0 340/24 धारा 307/34/473 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर में फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.मो0 अलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रानीमऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
एक तमन्चा .315 बोर व एक कारतूस .315 बोर
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-27/2021 धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना बीकानेर जनपद अयोध्याय।
2.मु0अ0सं0-40/24 धारा-174ए भादवि थाना खुटहन जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-252/23 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर।
4.मु0अ0सं0-257/23 धारा-429 भादवि 3/5क/8 गौ0हत्या निवारण अधिनिय व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
5.मु0अ0सं0-340/2024 धारा-307307/34/473 भादवि /34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर।
6.मु0अ0सं0-58/2022 धारा-3/5क/8 गौ0 हत्या निवारण अधिनय थाना खेतासराय जौनपुर।
7.मु0अ0सं0-66/22 धारा-120बी /467/468 भादवि व 3/5क/8 गौ0हत्या निवारण अधिनिय व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना खेतासराय जौनपुर।
8.मु0अ0सं0-217/23 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
9.मु0अ0सं0-968/16 धारा-147/323/504/506 भादवि थाना खेतासराय जौनपुर।
10.मु0अ0सं0-44/2025 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.श्री रामाश्रय राय, खेतासराय जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, थाना खेतासराय, जौनपुर।
3.हे0का0 राजकुमार यादव, थाना खेतासराय, जौनपुर।
4.का0 शुभम त्यागी, थाना खेतासराय जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]