थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा शांति भंग के दृष्टिगत 05 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में किया गया गिरफ्तार

दिनांक-23.02.2025
थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा शांति भंग के दृष्टिगत 05 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम ने ग्राम आरा पाठक पुरवा मे शौचालय के सामने गड्ढा खोदने को लेकर विवाद करने वाले प्रथम पक्ष के 1.सूरज राजभर 2.लालचनद राजभर 3.मुलचन्द राजभर पुत्रगण सोती राजभर 4. सोतीराजभर पुत्र स्व0 लौटू राजभर व द्वितीय पक्ष के 1.राजन राजभर पुत्र अमरजीत राजभर निवासी गण ग्राम आरा पाठक का पुरवा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर को कारण बताकर हिरासत पुलिस में अन्तर्गत धारा 170 बीएनएसएस लिया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त का अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस मे चालानी रिपोर्ट तैयार कर श्रीमान माननीय उपजिलाधिकारी महोदय सदर जौनपुर प्रेषित किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 रामलाल थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मय हमराह।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]