थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम नें एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिनांक-23.02.2025
थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम नें एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0-99/25 से सम्बन्धित अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामरुप नि0 जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ को गिरफ्तार किया गया। जिसको थाने पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मु0अ0सं0-508/24 धारा-70(1), 131, 352 BNS से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दिनेश पुत्र रामनरेश निवासी बबरखा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को सैदपुर गडउर में स्थित अर्धनिर्मित काशी राम आवास में छिपाना व पुलिस वालों को देखते ही पुलिस वालो का रास्ता रोक लेना वाछिंत अभियुक्त दिनेश को आश्रय देना व भगा देना। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-99/ 2025 धारा 249 बी0एन0एस0 थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर पंजीकृत किया गया था।
नाम पता अभियुक्त-
1.धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामरुप नि0 जगदीशपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0-99/ 2025 धारा-249 बी0एन0एस0 एक्ट थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.प्र0नि0 विनय प्रकाश सिंह, थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 अखिलेश यादव, थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
3.हे0का0 परमात्मानन्द, थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
4.का0 सोनू यादव, थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]