प्रतीक बब्बर ने मां स्मिता पाटिल के घर में ही क्यों प्रिया बनर्जी संग की शादी?

बॉलीवुड में फिर से शादी की शहनाइयां गूंज उठी हैं। प्रतीक बब्बर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रिया बनर्जी से शादी कर ली और ये खूबसूरत फोटो तो आपने देख ही ली होंगी।लेकिन

क्या आपको पता है कि ये कोई डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं थी? बल्कि, प्रतीक ने अपनी जिंदगी के इस सबसे बड़े दिन के लिए अपनी मां और लेट एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के घर को चुना। अब सवाल ये उठता है; क्यों? क्यों उन्होंने किसी ग्रैंड वेडिंग वेन्यू के बजाय अपनी लेट मदर के घर में शादी करना बेहतर समझा? वैल, इसका खुलासा खुद प्रतीक बब्बर ने किया है और वजह सुनकर आपका दिल भी पिघल जाएगा।

ये घर मेरी मां ने खरीदा था
प्रतीक ने कहा, हम एक घर की शादी चाहते थे… और अपनी लव ऑफ लाइफ से यहां शादी करने से अच्छा और क्या हो सकता था? ये वही पहला घर था जो मेरी मां ने खरीदा था, और यहां शादी करना उनकी आत्मा को सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका था। वैसे, आपको बता दें कि ये प्रतीक बब्बर की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 2019 में सान्या सागर से शादी की थी, लेकिन 2023 में उनका तलाक हो गया। फिर प्रिया बनर्जी उनकी जिंदगी में आईं। और चार साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]