छावा देखकर कैटरीना कैफ ने क्यों विक्की कौशल को कहा गिरगिट?

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। हां, लेकिन बता दें कि फैंस इस फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं।फिल्म ने ओपनिंग डे पर 31 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी बीच एक्टर की वाइफ कैटरीना कैफ ने भी इस फिल्म को देखा और सोशल मीडिया पर उन्होंने विक्की की जमकर तारीफ भी की। फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए कैटरीना ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा कि, “वॉट ए सिनेमैटिक एक्सपीरियंस सभी ने इस अद्भुत स्टोरी को एक शानदार तरीके से बताया। मैं तो हैरान हूं, फिल्म के लास्ट 40 मिनट आपको स्पीचलेस खर देंगे। मेरे पास शब्द नहीं हैं।”

आप एक गिरगिट की तरह हैं…
कैटरीना ने आगे कहा कि, “विक्की आप जब स्क्रीन पर आते हैं, हर शॉट में, जो इंटेंसिटी आप स्क्रीन पर लाते हैं, आप सच में एक गिरगिट की तरह हैं, जिस तरह से आप अपने कैरेक्टर में बदल जाते हैं। एफर्टलेस, मुझे आप पर और आपके टैलेंट पर बहुत गर्व है। पूरी कास्ट कमाल की है।” वैसे बता दें कि फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का रोल प्ले किया है। जिसके लिए उन्होंने अपना बॉडी वेट 100 किलो करना पड़ा। वहीं फिल्म में रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी महारानी येसूबाई के रोल में हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]