अमेरिका में नौकरियों पर हाहाकार, 10 हजार कर्मचारियों को निकालने के बाद ट्रंप का बड़ा फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आने के बाद लगातार एक के बाद एक चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं। इस बीच खबर है कि ट्रंप प्रशासन रेवेन्यू सर्विस से जुड़े हजारों कमर्चारियों को अगले सप्ताह नौकरी से निकाल सकता है।केंद्रीय कर्मचारियों की भर्ती करने वाले ओपीएम ने गुरुवार को एक आदेश जारी किया। जिसमें कहा गया है कि सभी एजेंसियां प्रोबेशनरी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दें।
इससे पहले ट्रंप करीब 10 हजार कर्मचारियों की छुट्टी कर चुके हैं। ये कर्मचारी सरकारी जमीनों के सरंक्षण से लेकर रिटायर्ड जवानों की देखरेख में जुटे थे। इसके अलावा गृह विभाग, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य और अन्य विभागों में छंटनी की गई है। जिन लोगों को नौकरी से निकाला गया है, उनमें से ज्यादातर प्रोबेशन पीरियड में थे।
