महाकुंभ से लौट रही बस का दर्दनाक हादसा

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में देशभर से श्रद्धालु आ रहे हैं, लेकिन इस आस्था के महासंगम से लौटते समय एक बड़ा हादसा हो गया। हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक मिनी टूरिस्ट बस तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई।इस भयानक टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई मिनी बस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा इतनी भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और अंदर बैठे श्रद्धालु बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]