सोनभद्र: अनियंत्रित ट्रक पल्सर बाइक को कुचल कर घसीटा, बड़ी दुर्घटना टली बाइक सवार को हल्की चोट…..

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो

डाला – थाना चोपन क्षेत्र के डाला स्थित चढ़ाई पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर मार्ग से जा रही बाइक पर चढ़ गई । ट्रक की चपेट में आ गया बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया ।बाइक क्षतिग्रस्त हो गई ।

मिली जानकारी अनुसार रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे थाना चोपन क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग स्थित डाला चढ़ाई के डिवाइडर कटिंग के पास पर उस समय अफरा तफरी मची जब तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक पल्सर बाइक पर चढ़ कर करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गई । जिसमे बाइक सवार व्यक्ति को मामूली चोट आई बड़ी दुर्घटना टल गया।
बताया जा रहा है कि तेलगुड़वा से चोपन जा रही एक लोड ट्रक का आगे का टायर डाला चढ़ाई के पास पहुंचते ही अचानक है फट गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सीडेंटल प्वाइंट डिवाइडर कटिंग के पास पल्सर बाइक पर चढ़ गई । जिससे बाइक सवार गोपाल ( 38) पुत्र राम लखन निवासी पनारी टोला पंचमखाड़ी थाना चोपन चपेट में आगया टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक घटना स्थल से 100 मीटर अगले चक्के में फंसकर घसीटता हुआ आगे जाकर रुका, हेलमेट पहने गोपाल को ट्रक के धक्के से दूर जा गिरा जिससे हल्की चोट लगी है। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई । स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय चौकी के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार व कांस्टेबल हरि सिंह यादव अग्रिम कार्यवाही में जुट गए ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]