स्वाति मालीवाल अपनी ही पार्टी को लगातार घेर रही……

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल अपनी ही पार्टी को लगातार घेर रही हैं। इस बीच, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।स्वाति मालीवाल ने कहा कि मैं आज काफी भावुक हूं, हमने इस जीत के लिए बड़ा संघर्ष किया। आम आदमी पार्टी को हराने के लिए, मेरे ऊपर बहुत सारे अत्याचार हुए और मैंने सहन किया। मैं उनसे लड़ी और आज इसलिए मैं बहुत भावुक हूं कि किस तरीके से मेरे ऊपर प्रताड़ना की गई, लेकिन बुराई कितनी भी ताकतवर हो, सच्चाई की ही जीत होती है। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं और जो मेरे सामने लोग थे, वे काफी ताकतवर थे। मैं तो एक आम इंसान की तरह थी, लेकिन आज सच्चाई की जीत हुई।
