VPR के पूर्व कर्मचारियों ने NCL खड़िया प्रबंधन से रोजगार की मांग की
VPR के पूर्व कर्मचारियों ने NCL खड़िया प्रबंधन से रोजगार की मांग की

संवाददाता रितेश शर्मा
सोनभद्र/शक्तिनगर। NCL खड़िया क्षेत्र में कार्यरत VPR माइनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व कर्मचारियों ने रोजगार की मांग को लेकर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। इन कर्मचारियों ने Kalinga Commercial Corporation Limited द्वारा जारी टेंडर में उन्हें पुनः रोजगार देने की मांग की। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि खड़िया क्षेत्र में वर्षों से ओवरबर्डन हटाने का कार्य कर रही कंपनियों में कर्मचारी लगातार कार्यरत थे। लेकिन नई कंपनियों के आने से इन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाता है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ जाता है। ज्ञापन में मुख्य बिंदु:– 2014 से VPR माइनिंग और अन्य कंपनियों में कार्यरत कर्मियों का वर्षों का अनुभव है।

Kalinga Commercial Corporation Limited को नए टेंडर के तहत खड़िया क्षेत्र में कार्य सौंपा गया है।कर्मचारियों ने मांग की है कि नई कंपनी में पुराने कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाए ताकि उनकी रोजी-रोटी सुरक्षित रहे।ज्ञापन सौंपने वालों में आनंद चौबे, धोनी पटेल, करण कुमार, राजू ठाकुर, अंबुज शुक्ला, ऋषि शुक्ला, अनिल गुप्ता और राम सिंह समेत सैकड़ों पूर्व कर्मचारी शामिल थे। कर्मचारियों का कहना है कि खड़िया क्षेत्र में लगातार कंपनियों के बदलाव के कारण कई कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने NCL प्रबंधन से अपील की है कि उनकी दक्षता और अनुभव को देखते हुए उन्हें नई कंपनी में समायोजित किया जाए। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
