भजनलाल सरकार ने प्रयागराज में मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान कई अहम फैसले लिए…..

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रयागराज में मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान कई अहम फैसले लिए। प्रदेश में अब मंदिर के पुजारियों को हर महीने 7500 रुपए मिलेंगे। इसके लिए करीब 101 करोड़ रुपए खर्च होंगे।सीएम भजनलाल अपने कई मंत्री और विधायकों के साथ महाकुंभ में संगम स्नान के लिए पहुंचे थे। संगम स्थल पर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद मंदिरों से जुड़े कई फैसले लिए। सीएम भजनलाल ने मंत्रिपरिषद की बैठक में देवस्थान विभाग के मंदिरों में भोग के लिए हर महीने 1500 से बढ़ाकर 3000 रुपए और अंशकालिक पुजारियों को 5000 रुपए की जगह 7500 रुपए महीना मानदेय देने का फैसला किया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]