2025 की चुनावी रणभूमि में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जीत का नया इतिहास रचेगा……

बिहार जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दावा किया है कि 2025 की चुनावी रणभूमि में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जीत का नया इतिहास रचेगा।मधुबनी जिले के रहिका पोखरौनी खेल मैदान में शनिवार को आयोजित राजग कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते उमेश कुशवाहा ने कहा कि 2025 की चुनावी रणभूमि में राजग जीत का नया इतिहास रचेगा। पांचों दलों के तमाम कार्यकर्तागण पूरे जोश एवं जज्बा के साथ विपक्षी ताकतों को परास्त करने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। राजग के पांचों प्रदेश अध्यक्ष गण ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ के एक लक्ष्य, एक उद्देश्य और एक संकल्प को साकार करने के लिए सभी जिलों में जा रहे हैं और तमाम कार्यकर्ता जनों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।
