दिल्ली चुनाव में हार के बाद मनीष सिसोदिया की पहली प्रतिक्रिया……

दिल्ली विधासभा चुनाव के फाइनल नतीजे आना शुरू हो गए हैं और इसी के साथ आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. AAP के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया जंगपुरा विधानसभा सीट से हार गए हैं.इस हार पर आप उम्मीदवार की प्रतिक्रिया भी आई है. उन्होंने कहा, “जंगपुरा का चुनाव हम सब कार्यकर्ताओं ने मेहनत से लड़ा. जंगपुरा के लोगों ने भी बहुत प्यार दिया, लेकिन हम 600 वोटों से पीछे रहे गए. मैं बीजेपी कैंडिडेट को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वो जनता की सेवा करेंगे. हमसे कहां चूक हुई, इसका विश्लेषण किया जाएगा.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]