भाजपा के चंद्रभानु लगभग 31 हजार मतों से आगे…….

उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 11वें दौर की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंद्रभानु पासवान ने भारी बढ़त बना ली है। वह समाजवादी पार्टी (सपा) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजीत प्रसाद से 31,093 मतों से आगे हैं।पासवान को जहां 58,327 वोट मिले, वहीं सपा के फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को 27,234 वोट मिले। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार महज 1,864 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार कुल 30 चरण में मतगणना होगी।मिल्कीपुर विधानसभा सीट, अवधेश प्रसाद के पिछले साल लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से निर्वाचित होने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई है, इसीलिए उपचुनाव कराया गया। सपा जहां सीट बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा इस चुनाव को फैजाबाद लोकसभा सीट पर अपनी हार का बदला लेने के अवसर के रूप में देख रही है। वर्ष 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा मिल्कीपुर के रूप में अयोध्या जिले की एकमात्र सीट हारी थी।
