तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर “बंगला” करने की मांग की…..

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर “बंगला” करने की मांग की, यह कहते हुए कि यह नाम राज्य के इतिहास और संस्कृति को दर्शाता है। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस के सदस्य रीतब्रत बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधान सभा ने जुलाई 2018 में राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया था, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक इसे मंजूरी नहीं दी है।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि यह नामकरण राज्य के इतिहास, संस्कृति और पहचान के साथ मेल खाता है और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को भी प्रतिबिंबित करता है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]