थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा लाकेट छिनने वाले एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार-
दिनांक-06.02.2025
थाना कोतवाली जौनपुर पुलिस द्वारा लाकेट छिनने वाले एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 34/25 धारा 304(2) बीएनएस से संबंधित लाकेट छिनने वाले अभियुक्त प्रमोद कुमार सेठ पुत्र माता प्रसाद सेठ निवासी घमहापुर थाना जंसा जनपद वाराणसी को मुखबिर खास की सूचना पर शाही पुल जनपद जौनपुर के पास से दिनांक 05.02.2025 को समय करीब 21.38 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया, अभियुक्त के कब्जे से छीनी हुआ एक पीली धातु लाकेट बरामद किया गया, आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. प्रमोद कुमार सेठ पुत्र माता प्रसाद सेठ निवासी घमहापुर थाना जंसा जनपद वाराणसी उम्र 30 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1. एक पीली धातु लाकेट।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र थाना कोतवाली जौनपुर।
2. उ0नि0 गोविन्द मौर्य चौकी प्रभारी पुरानी बाजार थाना कोतवाली जौनपुर।
3. हे0का0 परमात्मा सिंह थाना कोतवाली जौनपुर।
4. हे0का0 कमलेश प्रसाद सैनी थाना कोतवाली जौनपुर।
5. हे0का0 नीरज कुमार सिंह थाना कोतवाली जौनपुर।
