भारतीय जनता पार्टी  भारी बहुमत से सत्ता में आती हुई दिख रही……


दिल्ली में विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। अभी तक के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में आती हुई दिख रही है। वहीं, पिछले 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) बुरी तरह से चुनाव हारती हुई दिख रही है।इस बीच दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। सीएम बनने की रेस में बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हैं। जिसमें प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और दुष्यंत गौतम का नाम शामिल है।दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के नाम का फैसला पार्टी हाईकमान लेगा। सचदेवा ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव में काफी कड़ी मेहनत की। यह जीत हमारे शीर्ष नेतृत्व की जीत है। हमने मुद्दों के आधार पर दिल्ली का चुनाव लड़ा, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने चुनाव को मुद्दों से भटकाने की पूरी कोशिश की।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]