फाइटर जेट क्रैश होने के बाद वायुसेना के जख्मी पायलट ने खेत में भीड़ से मांगा मोबाइल…….

शिवपुरी जिले के एक खेत में बीते रोज भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. घायल पायलटों में से एक ने दर्द से कराहते हुए ग्वालियर एयरबेस पर बात करने के लिए एक ग्रामीण से मोबाइल फोन मांगा.बरहेटा सुनारी गांव के पास दुर्घटनास्थल पर किसी शख्स की ओर से रिकॉर्ड किए गए वायु सैनिकों के बीच की बीतचीत का दो मिनट का ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.वायु सेना के पायलट को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, “जोशी, जाधव बोल रहा हूं. मैं विमान से बाहर निकल गया हूं. मैं नदी के दक्षिण में कहीं हूं. मेरा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. मेरे साथ भोला सर थे. मैं आपको अपने कॉर्डिनेट्स भेजूंगा. मेरी लोकेशन 2542 है. विमान जल रहा है और इसे ऊपर से देखा जा सकता है. भोला सर मुझसे करीब एक किमी दूर हैं. मैं शायद विमान के पश्चिम में हूं. भोला सर शायद विमान के पूर्व में हैं.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]