मुडा और पॉक्सो केस में कर्नाटक हाई कोर्ट आज सुनाएगा फैसला…….

कर्नाटक हाई कोर्ट आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पूर्व सीएम येदियुरप्पा से जुड़े अलग-अलग मामलों में फैसला सुनाएगा। दोनों नेताओं से जुड़े मामलों को आज फैसले के लिए सूचीबद्ध किया गया है।कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया मुडा घोटाले में फंसे हैं, जबकि पूर्व सीएम येदियुरप्पा पर पॉक्सो का मामला चल रहा है। दोनों कद्दावरों से जुड़े इन मामलों पर हाई कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा।मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) शहर के विकास कार्यों के लिए एक स्वायत्त संस्था है। जमीनों के अधिग्रहण आवंटन का कार्य इसकी ही जिम्मेदारी है। भूमि घोटाले की वजह से इसे मुडा नाम दिया गया है। साल 2004 से ही इस मामले में मुडा का नाम जुड़ता आ रहा है। यह मामला मुडा की तरफ से उस समय मुआवजे के तौर पर भूमि के पार्सल के आवंटन से जुड़ा है, जब राज्य के सीएम सिद्धारमैया थे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]