SBI का मुनाफा 84% बढ़ने के बावजूद स्टॉक में दिखी गिरावट……

भारतीय स्टेट बैंक ने दिसंबर 2024 तिमाही के नतीजे अच्छे रहे। दिसंबर तिमाही में इसका स्टैंडएलोन मुनाफा सालाना आधार पर 84 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया।हालांकि तिमाही आधार पर इसमें 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट नजर आई। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में बैंक को 16,891 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। दिसंबर तिमाही में बैंक की नेट इंटेरेस्ट इनकम 39816 करोड़ रुपये से 4% बढ़कर 41446 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक पर मिली-जुली राय दी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]