स्टील, सीमेंट और GST दर बढ़ने से नए संसद भवन के निर्माण की लागत में हुई बढ़ोतरी…….

नए संसद भवन और उपराष्ट्रपति एन्क्लेव के निर्माण में स्टील और सीमेंट जैसी जरूरी चीजों की बढ़ती कीमत और मजदूरी में वृद्धि और GST की दरों में बढ़ोतरी के कारण लागत बढ़ गई हैं. ये जानकारी गुरुवार को लोकसभा में दी गई है.गुरुवार को एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत विजय चौक से भारत तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास और संसद की नई बिल्डिंग और वीपी एन्क्लेव का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है.
