भाजपा दिल्ली में चुनाव जीत रही है…….

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल पर गुरुवार को कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी जीत रही है अब बस परिणाम का इंतजार है।शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल से पहले ही साफ हो गया है कि जनता का रुख भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा, “दिल्ली का चुनाव संपन्न हो चुका है अब आप सरकार जाने वाली है। जनता ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मतदान किया है, क्योंकि उनके प्रति काफी आक्रोश था। लोगों ने अपने गुस्से को वोट के जरिए प्रकट किया है।”
