भोपाल में बनेगा संत शिरोमणि विद्यासागर का स्मृति स्थल……

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर विधानसभा परिसर में आयोजित गुरु गुणानुवाद सभा में गुरु वंदना कर अतिशय पुण्य अर्जित करने पधारे समर्पित भक्तों का राज्य शासन की ओर से अभिवादन किया.इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संत शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर महामुनिराज की स्मृति में भोपाल में स्मृति स्थल विकसित किया जाएगा.उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर ने अपने वन में सभी आवश्यक नियमों का पालन किया. संत परंपरा का अनुसरण करते हुए उनके प्रकृति के साथ संबंध, वन शैली, मानव सेवा और समाज को मार्गदर्शन के माध्यम से वे अपने वन काल में ही देवता के रूप में स्वीकारे जाने लगे. व्यक्तिगत वन में तप, संयम, त्याग, सेवा, समर्पण जैसे शब्द उनके व्यक्तित्व के सम्मुख छोटे पड़ जाते हैं. कार्यक्रम में सांसद भोपाल आलोक शर्मा, महापौर मती मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी, मुख्य सचिव अनुराग जैन, विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह उपस्थित थे.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]