राष्ट्रपति मुर्मू ने महासभा प्रमुख यांग से की मुलाकात…..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अन्य महत्वपूर्ण बहुपक्षीय निकायों में जल्द व्यापक सुधार जरूरी हैं, ताकि आज की वैश्विक स्थिति को सही तरीके से प्रतिबिंबित किया जा सके।संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 79वें सत्र के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की। मुर्मू ने यांग का स्वागत करते हुए कहा कि 2025 में विकास के लिए वित्त पोषण पर चौथा सम्मेलन और तीसरा संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे।
