महाराष्ट्र में इधर CM फेस पर सस्पेंस, उधर देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को मिला दिया फोन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी अबतक सरकार का गठन नहीं हो पाया। किसके सिर पर सीएम का ताज सजेगा? इसे लेकर अबतक सस्पेंड बरकरार है।

हालांकि, यह तो तय है कि बीजेपी से ही कोई मुख्यमंत्री बनेगा। इस सस्पेंस के बीच देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को फोन मिला दिया और उनका हालचाल जाना।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अचानक से तबीयत खराब हो गई। उनके एक सहयोगी ने बताया कि पैतृक गांव सतारा में उन्हें बुखार आ गया था। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। दोपहर करीब 2 बजे तक एकनाथ शिंदे हेलीकॉप्टर से ठाणे के अपने घर पहुंचेंगे। इसकी सूचना मिलते ही देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को फोन किया।

क्या बोले मुरलीधर मोहोल?

मुरलीधर मोहोल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए मेरा नाम भी लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस बहस में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। हमने यह चुनाव देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में लड़ा है। महाराष्ट्र के लोगों ने भी हमें ऐतिहासिक जीत दिलवाई है। भारतीय जनता पार्टी में यह निर्णय संसदीय बोर्ड करेगा ना कि सोशल मीडिया। सीएम फेस पर फैसला होने के बाद इसकी घोषणा कर दी जाएगी। इसलिए सोशल मीडिया पर मेरे नाम की बहस बेकार है।

CM पद पर फंसा पेंच

महाराष्ट्र चुनाव के बाद से ही राज्य के मुख्यमंत्री पद पर चल रही बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एकनाथ शिंदे ने सीएम पद से अपनी दावेदारी वापस ले ली थी। दिल्ली में अमित शाह के साथ महायुति की बैठक हुई, जिसके बाद देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री माना जा रहा था। शनिवार को मुंबई में बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान होना था, लेकिन महायुति ने अचानक से बैठक रद्द कर दी। खबरों की मानें तो आज महायुति की बैठक हो सकती है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]