तिशा कुमार को नहीं था कैंसर, मौत के 5 महीने बाद खुला राज, कैसे गई भूषण कुमार की बहन की जान?


तान्या सिंह और कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार की बीमारी की वजह से 18 जुलाई, 2024 को निधन हो गया. 20 साल की तिशा की दुखद और असामयिक मौत ने सभी को सदमे में डाल दिया.

कहा जा रहा था कि तिशा की मौत कैंसर के कारण हुई है, लेकिन अब उनकी मां तान्या ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी को कैंसर नहीं था, बल्कि उसकी मौत की वजह कुछ और थी. बता दें कि तिशा टी-सीरीज के CEO भूषण कुमार की चचेरी बहन हैं और दुर्भाग्य से उनका निधन मात्र 20 साल की उम्र में हो गया.

तिशा कुमार की मां ने बताई मौत की वजह

इतनी कम उम्र में तिशा कुमार के निधन ने सभी को भावुक कर दिया और लोग यह समझ नहीं पाए कि इतनी कम उम्र में उनके जैसी युवा आत्मा कैसे चली गई. पहले यह बताया गया था कि तिशा को कैंसर था, लेकिन अब उसकी मां ने खुलासा किया है कि तिशा की मौत गलत इलाज की वजह से हुई. अपनी बेटी की मौत की वजह से बारे में खुलकर बात करते हुए तान्या ने कहा, ‘सच यह है कि मेरी बेटी को शुरू में ‘कैंसर’ नहीं था. उसे 15 साल की उम्र में टीका लगाया गया था, जिससे संभवतः ऑटोइम्यून स्थिति उत्पन्न हुई, जिसका गलत इलाज किया गया (हमें उस समय यह नहीं पता था).

माता-पिता से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, अगर, भगवान न करे, आपके बच्चे को सिर्फ ‘लिम्फ नोड सूजन’ है – तो कृपया ‘बोन-मैरो’ टेस्ट या बायोप्सी के लिए जाने से पहले दूसरी और तीसरी राय जरूर लें. लिम्फ नोड्स शरीर की रक्षा करने वाली होती हैं और वे भावनात्मक आघात आदि की वजह से या पिछले संक्रमण के कारण भी सूज सकती हैं, जिसका पूरी तरह से इलाज न किया गया हो. यह सारी जानकारी मिलने से बहुत पहले ही हम ‘मेडिकल जाल’ में फंस चुके थे.’

कभी नहीं था तिशा को कैंसर

उसी पोस्ट में, तान्या ने साझा किया कि तिशा का शरीर कीमो और बायोमेडिसिन के साइड इफेक्ट के आगे झुक गया. हालांकि, उनकी बेटी बहुत बहादुर थी और उसने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी. तिशा ने मेडिकल डायग्नोसिस से खुद को डरने नहीं दिया और बहादुरी से इसका मुकाबला किया. वह हमेशा खुशी और दयालुता फैलाती थी और 20 साल की सबसे कूल लड़की थी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]