इंडोनेशिया में भूस्खलन से 27 की मौत

इडोनेशिया के सुमात्रा प्रांत में कई स्थानों पर आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद एक मिनीबस के कीचड़ में दबने से 27 लोगों की मौत हो गई। इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने कहा कि पिछले हफ्ते से प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण चार अलग-अलग जिलों में बाढ़ और भूस्खलन के हालात अभी भी बने हुए हैं।पिछले महीने ‘मानवीय चूक’ के कारण डूबा था न्यूजीलैंड नौसेना का जहाज, जांच में खुलासा
पिछले महीने समोआ के तट पर रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना का एक जहाज फंसने के बाद डूब गया था। हालांकि, जहाज पर सवार 75 यात्री और चालक दल सुरक्षित बचा लिए गए थे। अब एक जांच में खुलासा हुआ है कि नौसेना का एक जहाज ‘मानवीय भूल’ के कारण फंस गया था।

नौसेना का विशेषज्ञ गोताखोर और हाइड्रोग्राफिक जहाज एचएमएनजेडएस मनावानुई पांच अक्तूबर को सर्वेक्षण कार्य करते समय समोआ के दक्षिणी किनारे पर एक चट्टान पर फंस गया था। न्यूजीलैंड की नौसेना के प्रमुख रियर एडमिरल गेविन गोल्डिंग ने शुक्रवार को बताया, ‘जमीन पर फंसने का सीधा कारण मानवीय भूल है, जिसका मतलब है कि जहाज का ऑटोपायलट उस समय बंद नहीं हुआ जब उसे बंद होना चाहिए था।’

चालक दल को एहसास नहीं हुआ कि जहाज ऑटोपायलट में था और परिणामस्वरूप सोचा कि दिशा परिवर्तन का जवाब देने में इसकी नाकामयाबी थ्रस्टर नियंत्रण विफलता का परिणाम थी। गोल्डिंग ने कहा कि चालक दल द्वारा गलती को नोटिस न करने के कारणों का पता एक व्यापक जांच का हिस्सा होगा, जिसे अगले साल की पहली तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।

गैबॉन में भारतीय राजदूत बने वीएसडीएल सुरेंद्र
भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी वीएसडीएल सुरेंद्र को गैबॉन गणराज्य में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दी। भारत और गैबॉन के बीच ऐतिहासिक रूप से अच्छे संबंध रहे हैं, जो गैबॉन के स्वतंत्रता से पहले के समय से जुड़े हुए हैं। भारत में गैबॉन का दूतावास 2008 में नई दिल्ली में स्थापित किया गया था। गैबॉन ने अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर हमेशा भारत का समर्थन किया है और भारत की उम्मीदवारी का समर्थन भी किया है। गैबॉन, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश था।

भारत और गैबॉन दोनों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के लिए एक-दूसरे का समर्थन किया। गैबॉन में लगभग 1,000-1,200 भारतीय रहते हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। भारत ने हाल ही में कई देशों में नए भारतीय मिशन खोलने की योजना बनाई है, जिसमें गैबॉन भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक दक्षिण के देशों को एकजुट होने और एकजुट ताकत के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

उत्तरी सुमात्रा में भूस्खलन से सात लोगों की मौत
उत्तरी सुमात्रा स्थित डेली सेरडांग के एक गांव में भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। वहीं, कई लोग लापता भी हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वह प्रभावित लोगों की संख्या का अनुमान नहीं दे सकते। भूस्खलन और बाढ़ से घरों, मस्जिदों और चावल के खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। मैदानी इलाकों में बाढ़ के चलते कुछ मतदान केंद्रों पर क्षेत्रीय चुनाव के लिए मतदान में देरी हुई।

भारतवंशी सर्जन पर 16.89 करोड़ रुपये का जुर्माना
अमेरिका में भारतीय मूल के न्यूरोसर्जन डॉ. राजेश बिंदल (53) पर मेडिकेयर धोखधड़ी में 20 लाख डॉलर (16.89 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा है। उन पर इलेक्ट्रो-एक्यूपंक्चर उपकरणों को प्रत्यारोपित करने के लिए मरीजों की सर्जरी का दावा करने का आरोप साबित हुआ। बिंदल ने उपकरणों के लिए गलत बिल तैयार किए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]