टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की मुख्य अभिनेत्री रूपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने कई आरोप लगाए

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की मुख्य अभिनेत्री रूपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने कई आरोप लगाए। जिसमें उन्होंने कहा कि रूपाली ने उन्हें उनके पिता से दूर किया है।
रूपाली के व्यवहार को लेकर भी ईशा ने तरह-तरह की बातें की। इसके बाद रूपाली ने ईशा को 50 करोड़ का मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा। ऐसे में ईशा ने जिन वीडियो में रूपाली पर आरोप लगाए, उन्हें डिलीट कर दिया। ईशा ने कुछ समय के लिए अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राइवेट कर दिया। एक बार फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। जिसमें पिछले दिनों हुई घटना का जिक्र और सौतेली मां रूपाली और अपने पिता के बारे में भी कुछ बातें कहीं। जानिए, क्या कहा ईशा वर्मा ने रूपाली और अपने पिता के बारे में।
हिम्मत करके अपनी बात कही
ईशा वर्मा ने कुछ घंटों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक लंबी पोस्ट शेयर की। इसमें वह लिखती हैं, ‘पिछले महीने मैंने एक मुश्किल फैसला लिया, जहां मैंने अपनी पर्सनल स्टोरी शेयर की जिसमें बड़े होने और अपने पिता के साथ के कुछ एक्सपीरियंस बताए। सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान मेरी बात गया। यह मेरी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट भी साबित हुआ। इसके बाद मुझे वर्षों की चुप्पी के बाद एक शांति का अहसास हुआ।’ अपने बड़े होने के दौरान की तकलीफों का जिक्र भी ईशा की पोस्ट में विस्तार से करती हैं।
एक बच्चे को सच बोलने की सजा मिली
आगे रूपाली गांगुली का नाम लिए बगैर अपने पिता के बारे में ईशा कुछ बातें कहती हैं, ‘एक बच्चे को सच बोलने के लिए सजा नहीं मिलनी चाहिए। बालिग होने के बावजूद मैं अपने पिता की बेटी हूं। लेकिन उनका जो रेस्पॉन्स मेरे बयान को लेकर आया वह क्रूर है। इस तरह से उन्होंने अपना असली किरदार दिखा दिया।
मेरा इंडस्ट्री में कोई कनेक्शन नहीं है
ईशा इसी पोस्ट में आगे कहती हैं कि उनका बॉलीवुड में या इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कोई कनेक्शन नहीं है। वह बताती हैं, ‘मैंने साल 2017 में जरूर एक फोटोशूट कराया, जिस पर मुझे ऐसा कमेंट मिला कि मेरा आत्मविश्वास टूट गया। मुझे बहुत वक्त लगा अपने आत्मविश्वास को पाने में। मैं सभी को कहना चाहती हूं कि आप जैसे वैसा खुद को स्वीकार करो।’
