IPL 2025: मेगा ऑक्शन से पहले इस खिलाड़ी की लग गई लॉटरी, इस टीम के बने कप्तान

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले युवा भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा को आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम की कमान सौंपी गई है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने इस टूर्नामेंट के लिए एक बहुत ही मजबूत टीम का चयन किया है।

पिछली बार की चैम्पियन पंजाब की टीम इस बार खिताब बचाने के लिए बेताब होगी क्योंकि उनके पास कुछ बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।

टीम में स्टार खिलाड़ियों की फौज

अभिषेक के अलावा टीम में प्रभसिमरन सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, नेहल वढेरा, सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह और अर्शदीप सिंह जैसे सितारे शामिल हैं। अर्शदीप ने पिछले साल फाइनल में जोरदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटक कर अपनी टीम को खिताब दिलाया था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]