साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज सुरेश संगैया और रीता अंचन का निधन


फिल्म इंडस्ट्री से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर सुरेश संगैया और कन्नड़ एक्ट्रेस रीता अंचन का निधन हो गया है, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया पर दोनों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सुरेश संगैया का शुक्रवार रात चेन्नई में निधन हो गया। वह अपनी फिल्म ‘ओरु किदायिन करुणई मनु’ के निर्देशन के लिए जाने जाते थे। सिनेमैटोग्राफर सरन ने इस दुखद खबर की पुष्टि की और बताया कि सुरेश संगैया का निधन पीलिया (liver disease) के कारण हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका लिवर फेल हो गया था और इसी वजह से उनका निधन हुआ। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनके लिए यह बहुत कठिन समय है। उनके निधन से उनके फैंस और सिनेमा इंडस्ट्री के लोग बेहद दुखी हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]