PNB हाउसिंग का शेयर औंधे मुह गिरा…….


पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में बुधवार 13 नवंबर को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में कंपनी के करीब 2.5 करोड़ शेयर बिक गए, जो इसकी करीब 9.5 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।माना जा रहा है कि इन शेयरों को क्वालिटी इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स ने बेचा है। यह ब्लॉक डील 943 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुई और डील की कुल वैल्यू करीब 2,300 करोड़ रही।इस ब्लॉक डील के बाद PNB हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में गिरावट आई और शुरुआती कारोबार में शेयर 7 प्रतिशत लुढ़ककर 908.15 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। आज शेयर में ब्लॉक डील के कारण काउंटर में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी बढ़ गया और सुबह 9.30 बजे तक तीन करोड़ शेयरों का कारोबार हो चुका था। यह पिछले एक महीने के डेली औसत 16 लाख शेयरों से कहीं अधिक है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]