गाजा में इजरायली बमबारी से कोहराम……

मध्य गाजा पट्टी के एक शरणार्थी शिविर में इजरायल की भारी बमबारी के कारण कम से कम 25 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए। दक्षिण गाजा पट्टी में विस्थापित लोगों के लिए लगाए गए एक तंबू पर हमले में भी पांच लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं।सोमवार शाम को दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस के पश्चिम में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले एक तंबू को निशाना बनाकर इजरायली बमबारी के दौरान कम से कम पांच लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।अल-नुसेरत शरणार्थी शिविर में एक अन्य हमले में कम से कम 20 फिलिस्तीनी मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए। पानी की टंकियों पर हमला होने से कई हिस्सों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। अस्पताल के प्रशासनिक भवन को भी ड्रोन हमले में नुकसान पहुंचा है।
