आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में हारिस रऊफ ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली……

आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में हारिस रऊफ ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली. ये वो हैट्रिक नहीं रही जिसकी स्क्रिप्ट लगातार 3 गेंदों पर झटके 3 विकेटों के जरिए लिखी गई. बल्कि, पाकिस्तानी गेंदबाज ने अपनी ये हैट्रिक वनडे सीरीज की 3 पारियों में एक ही बल्लेबाज को 3 बार आउट करके पूरी की.पर्थ की पिच पर ग्लेन मैक्सवेल के कदम इंजर्ड कूपर कोनोली के रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाने के बाद पड़े थे. लेकिन, वो अभी कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनकी पारी का दि एंड हो गया. हारिस रऊफ ने ग्लेन मैक्सवेल को बिना खाता खोले ही पवेलियन की राह पकड़ा दी. 3 मैचों की वनडे सीरीज में ये लगातार तीसरी बार है जब मैक्सवेल, रऊफ का शिकार बने हैं.इंटरनेशनल क्रिकेट की भी बात करें तो दोनों खिलाड़ी जब-जब आमने सामने हुए हैं, हर बार हारिस ने मैक्सवेल को आउट किया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में मौजूदा वनडे सीरीज की सिर्फ 3 पारियां ही हैं, जिसमें हारिस और मैक्सवेल को टकराने का मौका मिला है.
