लखनऊ में बढ़ते प्रदूषण पर डीएम की बैठक……

ठंड बढ़ने के साथ-साथ धुंध भी बढ़ रही है और वायु प्रदूषण की मात्रा पहले की अपेक्षा बढ़ी है. इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा तैयार किए गए वायु प्रदूषण नियंत्रण प्लान कार्य योजना को लेकर लखनऊ में समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक में लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार भी मौजूद रहे.उन्होंने लखनऊ को लेकर विशेष कार्य योजनाओं पर मंथन किया और अधिकारियों को निर्देशित किया.डीएम सूर्यपाल गंगवार ने लखनऊ में चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान वहां मौजूद निष्प्रयोज्य सामानों को सीएनडी वेस्ट प्लांट पर पहुंचाये जाने के निर्देश दिए जिससे उनका जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके. जाम के कारण होने वाले वायु प्रदूषण को लेकर उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों की छुट्टियां अलग-अलग समय पर करने के लिए निर्देश दिए.डीएम ने जाम लगने वाले चौराहों पर स्थित कच्ची सड़कों पर नगर-निगम को पानी का छिड़काव करने का भी निर्देश दिया है.डीएम ने लखनऊ में चल रहे उद्योगों के संचालन का समय भी देखने को कहा और कहा कि अगले 15 दिनों तक उद्योगों का संचालन अलग-अलग समय पर किया जाए. अगर एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार होता है तो यह प्रक्रिया 3 महीने तक बढ़ा दी जाए.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]