नंबर वन बनने की दहलीज पर अर्शदीप…..

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है। पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा था।बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए विस्फोटक पारी खेली थी। वहीं, टीम के बॉलर्स का प्रदर्शन भी कमाल का रहा था। वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। अर्शदीप सिंह पहले टी-20 में बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने शानदार स्पेल फेंका था। गकेबरहा में होने वाले दूसरे टी-20 में अर्शदीप के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। भारतीय तेज गेंदबाज अगर 5 विकेट लेने में सफल रहा, तो वह भुवनेश्वर कुमार का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर देंगे।अर्शदीप सिंह के लिए साल 2024 कमाल का गुजरा है। इस साल अर्शदीप ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी रफ्तार और शानादर लाइन एंड लेंथ के दम पर जमकर कहर बरपाया है। अर्शदीप साल 2024 में खेले 21 मैचों में 18.12 की एवरेज से अब तक कुल 33 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अर्शदीप अगर गकेबरहा में होने वाले दूसरे टी-20 मैच में पांच विकेट निकलाने में सफल रहते हैं, तो वह भारत की ओर से एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]